मिस ऋषिकेश 2025 का ताज मुस्कान को पहनाया गया

लायंस क्लब द्वारा दीवाली मेला और ऑटो एक्सपो आयोजित

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की ओर से “लायंस दीवाली मेला एवं ऑटो एक्सपो 2025” हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। मेले में शहरवासियों की भारी भीड़ और रंगारंग प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। नगर उद्योग के महामंत्री प्रतीक कालिया ने अपने संबोधन में कहा, ऐसे आयोजन ऋषिकेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हैं।

मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। विदुषी सकलानी ने जूनियर डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि फ्लो हॉपर ने सीनियर डांस और वन डायरेक्शन क्रेव ने ग्रुप डांस में शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता। वहीं, अवंत सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ से सिंगिंग कैटेगरी में समा बांधा।

रंगारंग शाम का मुख्य आकर्षण मिस ऋषिकेश 2025 प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भारतीय पारंपरिक परिधानों में आकर्षक रैंप वॉक कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। जिसमें मुस्कान को मिस ऋषिकेश 2025 का ताज पहनाया गया। मन्नत पहली रनर-अप और पूजा दूसरी रनर-अप रहीं।

मौके पर क्लब अध्यक्ष पंकज चंदानी, सचिव अंकुर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सागर ग्रोवर समेत पूरी टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *