वसंतोत्सव 2026 दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभर की सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखरे

 

खबर काम की
ऋषिकेश। हृषिकेश वसंतोत्सव 2026 के दूसरे दिन स्कूली छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभुषा में लोकगीतों, देशभक्ति गीतों पर सामुहिक नृत्यों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा। इस मंच पर देशभर की सांस्कृतिक विविधता के रंग बिखरे।

बुधवार को झंडा चौक स्थित मुख्य आयोजन स्थल पर स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने शुभारंभ कियां उन्होंने भरत मन्दिर सोसाइटी द्वारा शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों की प्रशंसा की।

इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सामृहिक नृत्यों की शृंखलाबद्ध प्रस्तुतियां दी। छात्रों ने अपनी प्रतिभा, सृजनात्मकता व भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को उत्साह के साथ प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, भरत मन्दिर स्कूल सोसाइटी प्रबंधक एवं वसंतोत्सव समिति के अध्यक्ष वरुण शर्मा, मेला संयोजक दीप शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक बंशीधर पोखरियाल, निर्णायक मंडल राधा रमोला, अंजू रस्तोगी, मंजू बडोला, सावित्री क्षेत्री, अन्विता डबराल, हिमांशु के अलावा केएल दीक्षित, अशोक कुकरेती, गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, मनोरंजन देवरानी, रंजन अन्थवाल, सुनील दत्त थपलियाल, विकास वाष्र्णेय, बबीता राणा आदि मौजूद रहे।

विजेता प्रतिभागियों की सूची गायन प्रतियोगिता

प्राथमिक वर्ग- प्रथमः एनजीए विद्यालय, द्वितीयः डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, तृतीयः भारत मन्दिर पब्लिक स्कूल

जूनियर वर्ग- प्रथमः एनडीएस, द्वितीयः डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, तृतीयः भारत मन्दिर इंटर कॉलेज एवं ऋषिकेश पब्लिक स्कूल सीनियर वर्ग- प्रथमः फुटहिल्स अकादमी, द्वितीयः स्वामी दयानंद स्कूल, तृतीयः भारत मन्दिर इंटर कॉलेज

नृत्य प्रतियोगिता

प्राथमिक समूह- प्रथमः डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीयः भारत मन्दिर पब्लिक स्कूल, तृतीयः ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल

जूनियर वर्ग- प्रथमः डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, द्वितीयः भारत मन्दिर पब्लिक स्कूल, तृतीयः ऋषिकेश पब्लिक स्कूल

वरिष्ठ वर्ग- प्रथमः भारत संस्कृत उत्तर मध्यम विद्यालय, द्वितीयः भरत मन्दिर पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, तृतीयः स्वामी दयानंद सरस्वती सी.पी. स्कूल।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *