क्रेजी पर्यटन व विकास मेला 2026 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ, देर रात तक झूमते रहे दर्शक

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया। इसवर्ष मेले की थीम ‘पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट रखी गई है। पहले दिन भारी बारिश के बावजूद युवा गायक-गायिकों के गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरकते रहे।

ढालवाला स्थित आरएमआई ग्राउंड पर मेले का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया। उन्होंने कहा कि यह मेला पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जीरो वेस्ट के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। साथ ही इसमें खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच भी प्रदान किया जाएगा।

इसके बाद युवा गायिका शगुन उनियाल के बणिजा मेरी जोगण मैं तेरू जोगी छौं, मंजू नौटियाल के कमरा पीड़ा, देवी, सुरतु मामा, गायक कांति चौहान के चन्द्रा रात खुलेगे, जमुना छोरी, सुनील कोठियाल के देवी नंदुला आदि गीतों पर दर्शक दीर्घा में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने झूमकर लुत्फ उठाया।

मौके पर समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, सभासद विनोद खंडूड़ी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएसन अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, अशोक क्रेजी, शंकर नौटियाल, उल्लास बहुगुणा, किरन चौहान, आरती चौहान, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, दिवसपति बिजल्वाण, रामकृष्ण पोख्रियाल, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *