खबर काम की
ऋषिकेश। पीआर फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फिल्म ‘मां सुरकंडा’ 06 फरवरी से ऋषिकेश में प्रदर्शित होगी। सोमवार को फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया।
दूनमार्ग स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा कार्यालय में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे सिंह नेगी और फ़िल्म की स्टार कास्ट ने पोस्टर प्रदर्शित किया। नेगी ने बताया कि फ़िल्म शुक्रवार से रामा पैलेस में हरदिन सुबह 11:15 बजे एक शो प्रदर्शित होगा।
उन्होंने कहा कि यह फिल्म मनोरंजन के साथ ही श्रद्धा, विश्वास और संस्कारों की आध्यात्मिक यात्रा है, जो दर्शकों को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ती है। नेगी ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित फिल्म को देखने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्माता प्रेम सिंह व राजेन्द्र प्रसाद भट्ट, निर्देशक अशोक चौहान ‘आशु’, डीओपी राजेन्द्र सिंह, कैमरामैन नागेन्द्र प्रसाद, लेखक व गीतकार पदम् गुसाईं, संगीत संजय कुमोला, विनोद चौहान, सुमित गुसाईं, गायक नरेंद्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण, ओम बधानी, पदम् गुसाईं, विरेन्द्र राजपूत, रवि गुसाईं, पूनम सती, अंजलि खरे, रेणु बाला, पूनम सकलानी हैं।
वहीं, मुख्य कलाकारों में सुशीला रावत, राजेश मालगुड़ी, राकेश गौड़, सावन गैरोला, दीक्षा बड़ोनी, साक्षी काला, डॉ. शशि भूषण नेगी, बबली अधिकारी, रिया शर्मा, मनोज चौहान, बिनिता रावत नेगी, पूनम सकलानी, आयुषी जुयाल, संजय चौहान, जगमोहन रावत, पूनम सती, पूनम रावत, तनिरिका काला, आनंद सिलसवाल, आनंद राणा, राज कपसुड़ी, अंकुश राजपूत, शिवानी राणा, बबली ममगाईं, उदय ममगाई ‘राठी’, गणेश पांडे, संदीप असवाल, आशु भाई शामिल हैं।
