महाशिवरात्रि पर उखीमठ में तिथि घोषित, 2025 के मुकाबले 10 दिन पहले शुरू होगी यात्रा
ख़बर काम की
रुद्रप्रयाग (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे खुलेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर पंचकेदार गद्दी स्थल उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में वैदिक विधि-विधान और पंचांग गणना के बाद शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा की गई। इस वर्ष कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है।
इस साल केदारनाथ यात्रा पिछले साल की तुलना में पहले शुरू हो रही है। 2025 में धाम के कपाट 2 मई को खुले थे, जबकि इस बार 22 अप्रैल को खुलेंगे। यानी श्रद्धालु इस बार 10 दिन पहले बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। तिथि घोषित होते ही शासन-प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा तैयारियों को तेज कर दिया है। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यात्रियों के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है।
इस बार यात्रा को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पिछले साल हेलिकॉप्टर हादसों के बाद राज्य सरकार, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण और नागर विमानन महानिदेशालय हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नए मानक लागू करने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से धाम के दर्शन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास में अधिकारियों संग की विभिन्न मसलों पर बैठक खबर काम की देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार […]
खबर काम की देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना भी जारी […]