मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को दी शुभकामनाएं

 

खबर काम की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अव्वल आए मेधावी छात्रों से फोन के जरिए बातचीत की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर एम.पी. हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एस.वी.एम. इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जी.बी. पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी से फोन पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी।

वहीं, मुख्यमंत्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा में अव्वल आए सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बागेश्वर की गीतिका पंत, भंजूराम अमर इंटर कॉलेज, भूरारानी (उधमसिंह नगर) की सुशीला मेंदीरत्ता, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के आर्यन और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर (हरिद्वार) की वंशिका से भी दूरभाष पर वार्ता की उन्हें शाबासी दी।

सीएम धामी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही छात्र-छात्राएं इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर पाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर आगे बढ़ें। राज्य व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें। कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मेधावी विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *