एनडीएस स्कूल के नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र प्रतिनिधियों का हुआ बैज अलंकरण

 

खबर काम की
ऋषिकेश। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के लिए चयनित प्रतिनिधियों को बैज अलंकरण किया गया। इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधियों ने अपने दायित्वों की शपथ भी ली।

गुरुवार को स्कूल सभागार में आयोजित समारोह का व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने शुभारंभ किया। बिंद्रा ने कहा कि सच्चा नेतृत्व अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता की सेवा से विकसित होता है। उन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मूल मंत्र, गायत्री मंत्र व सबद गायन की प्रस्तुति दी। चयनित टीमों की परेड के बाद प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी ने छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई।

नए शैक्षणिक सत्र के लिए अंशुमन रयाल व अक्षिता भट्ट को विद्यालय कप्तान, प्रांजल रावत व शिव्यांजलि को उपकप्तान, तन्मय रयाल व प्रियांशी राणा को खेल कप्तान, रुद्राक्ष त्रिपाठी व आकांक्षी पुंडीर को साहित्य कप्तान समेत चारों सदनों के प्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे गए।

मौके पर चेयरमैन डॉ.एस.एन. सूरी, शैक्षिक सलाहकार रेणु सूरी, डॉ.सुनीता शर्मा, चंद्रभूषण पोखरियाल, निर्मल आश्रम के डायरेक्टर सरदार गुरजिंदर सिंह, उपासना गुलाटी, अवतार कौर, सीनियर समन्वय मुकुल तायल, हेडमिस्ट्रेस नीरू अरोड़ा, शम्मी पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *