Char Dham Yatra: सीएम धामी ने आदि कैलाश के लिए एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

खबर काम की
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय से एचडीएफसी बैंक द्वारा सीएसआर के अंतर्गत चारधाम व आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए उपलब्ध कराए गए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एम्बुलेंस आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करेंगी। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को त्वरित व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली, एचडीएफसी बैंक से मुस्कान सिंह (ब्रांच बैंकिंग हेड- नॉर्थ 3), संजीव कौशिक (रीजनल हेड- नॉर्थ 3), जोनल हेड उत्तराखंड बकुल सिक्का, स्टेट हेड उत्तराखंड गौरव जैन, आयुष सिंघल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *