Rishikesh: कांग्रेसजनों की मांग पुराना रेलवे स्टेशन हो महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  कांग्रेसजनों ने पुराना रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन की मांग की है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक को डीआरएम मुरादाबाद के नाम ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला कहा कि 100 वर्ष से अधिक पुराना ऋषिकेश रेलवे स्टेशन वर्तमान में केवल पैसेंजर ट्रेनों तक सीमित होकर रह गया है। अधिकांश महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन शहर से दूर योगनगरी रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों, ऑटो-रिक्शा चालकों और आम लोगों पर आर्थिक असर पड़ रहा है।

नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा और अन्य व्यापारियों ने कहा कि शहर से ट्रेनों के संचालन में कमी से बाजारों की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सुविधा और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन फिर से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से किया जाए।

मौके पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, राकेश अग्रवाल, रवि जैन, देवेंद्र कुमार प्रजापति, सरोजनी थपलियाल, भगवान सिंह पंवार, परीक्षित मेहरा, मदन शर्मा, बीएस पयाल, राजेंद्र कोठारी, विवेक तिवारी, नितेश कुमार, राजकुमार मारवाह, जगमीत सिंह, अशोक सीकरी, विकास ग्रोवर, नवीन गांधी, विपुल चुग, दीपक बंसल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, अजय दिवाकर, सुयोग्य मिश्रा, ओम सिंह पंवार आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *