Rishikesh: नीम बीच घाट पर मोबाइल फोन से रील बनाते समय गंगा गिर युवक, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाया

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। एसडीआरएफ की सतर्कता से एक युवक की जान बच गई। नीम बीच घाट पर मोबाइल फोन से रील बनाते समय एक युवक अचानक संतुलन खोकर गंगा नदी में गिर गया।

घटना के समय घाट पर एसडीआरएफ टीम तैनात थी। युवक को गंगा नदी में गिरते देख हेड कांस्टेबल किशोर कुमार ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। वहीं अन्य जवानों ने थ्रो-बैग की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम के प्रयासों से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बचाव अभियान में 40वीं पीएसी आपदा राहत दल ने भी सहयोग किया। एसडीआरएफ और पीएसी की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू टीम में एडीएसआई रवि रावत और कांस्टेबल रजत तोमर भी शामिल थे।

एसडीआरएफ ने लोगों से गंगा किनारे रील या सेल्फी बनाने से बचने और केवल सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *