Rishikesh: बहुमंजिला पार्किंग का महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश

 

खबर काम की
ऋषिकेश। महापौर शम्भू पासवान ने गुरुवार को नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग और नए कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि यह शहर की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, जिसका लाभ स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा। बहुमंजिला पार्किंग के शुरू होने से शहर के मुख्य बाजारों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पार्किंग की समस्या का समाधान होगा। साथ ही यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य में को लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग स्वीकार नहीं किया जाएगा। मौके पर नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त चन्द्रकांत भट्ट, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, एमडीडीए के अधिकारी सुनील कुमार, अभिषेक भारद्वाज, यूपीसीएल के अर्चित कुमार, ठेकेदार राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *