खबर काम की
ऋषिकेश। संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति, टीजीएमओ और यातायात सहकारी संघ की बैठक में वाहन संचालकों से निर्धारित नियमों का अनुपालन करने को कहा गया।
रविवार को टीजीएमओ कार्यालय में अध्यक्ष नवीन चंद रमोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यातायात सहकारी संघ के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का टीजीएमओ पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
बैठक में टीजीएमओ अध्यक्ष जितेंद्र नेगी ने कहा कि दोनों संस्थाएं एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनका हित परस्पर जुड़ा हुआ है। यातायात सहकारी संघ अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने वाहन स्वामियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए भविष्य की कार्ययोजना साझा की।
वहीं, उपाध्यक्ष बलबीर रोतेला ने भी दोनों संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय की उम्मीद व्यक्त की। बैठक में यात्रा काल के दौरान विश्वनाथ सेवा में संचालित वाहनों और लोकल रूट पर चल रहे तीन वाहनों द्वारा नियमों के विपरीत संचालन के मामलों पर कार्रवाई की गई।
बैठक मे लोकल रोटेशन प्रभारी बलवंत सिंह बिष्ट, विश्वनाथ सेवा अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, उपाध्यक्ष यशपाल राणा, गजपाल रावत, मेघ सिह चौहान, रघुवीर सिंह रावत, कलम सिह नेगी, दाताराम रतूड़ी, मदन कोठारी, नरेश नौटियाल, मनोज आर्य, ओमप्रकाश रुडोला, बंटी नौटियाल, रामचंद्र सुयाल आदि मौजूद रहे।
