खबर काम की
पूसा (रिपोर्टर)। खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रेक के नीचे से गुजरने वाले नालों की सफाई को लेकर डीआरएम समस्तीपुर को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की माँग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी की बंद नालों से जलजमाव की समस्या का निदान न होने पर आंदोलन को बाध्य होंगे।
पूसा प्रखंड के गंगापुर पंचायत के वार्ड-12 में रेलवे पटरी के पास मोहम्मद इम्तियाज़ जी के घर के आसपास के इलाकों में जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए समाजसेवी शिव चंद्र राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समस्तीपुर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। मानसून के आगमन से पहले इस बंद नाले की सफाई से ग्रामीणों को जल-जमाव और उससे होने वाली बीमारियों से राहत दिलाने की माँग की। ग्रामीणों ने कहा कि नाले की जाम होने से घरों के आगे और रास्तों पर जल जमाव हो जाने से आवाजाही में दिक्कतें आती है और जल जनित बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो जाता है। समाजसेवी शिव चंद्र राय ने कहा कि अधिकारियों ने इंजीनियरिग विभाग को आवेदन हस्तांतरित कर दिया गया है जिससे समस्या का निदान हो सके। श्री राय ने कहा कि जल जमाव न होने से मच्छरों का पनपना रुकेगा, जिससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा टल जाएगा। साथ ही रेलवे पटरी के किनारे रहने वाले लोगों और राहगीरों के रास्ते बंद नहीं होंगे और दैनिक कामकाज प्रभावित नहीं होगा। मोहम्मद इम्तियाज जी के घर और आसपास के अन्य निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने की नौबत नहीं आएगी, जिससे संपत्ति का नुकसान बचेगा। ज्ञापन में ग्रामीण राकेश राय, गुड्डू राम, मुकेश राम, मोहम्मद क़यूम, मोमिना ख़ातून, मोहम्मद परवेज, अरमान, शकीना ख़ातून, संजीत राम, सृष्टि, आयुष कुमार, अंशु कुमारी आदि के हस्ताक्षर मौजूद थे।
गंगापुर के ग्रामीणों ने सौंपा डीआरएम को ज्ञापन
