खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। रोटरी क्लब ऋषिकेश ने अपने नए कार्यकाल सत्र 2026-27 का शानदार आगाज किया है। अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर क्लब ने तीर्थ नगरी के त्रिवेणी घाट पर विशाल अन्न वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस सेवा कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद रोटरी क्लब के सदस्यों का उत्साह देखते ही बनता रहा। क्लब के सचिव मनीष राजपूत ने बताया कि रोटरी परिवार हमेशा से ही समाज सेवा में अग्रणी रहा है। नए सत्र की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी कि भूखों को भोजन कराया जाए। उन्होंने मुख्य अतिथि महापौर शंभू पासवान का घाट पर पहुंचने और क्लब का मान बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया। महापौर शंभू पासवान ने रोटरी क्लब के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज अन्नपूर्णा दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऋषिकेश की ओर से भोजन वितरण का जो यह पुनीत कार्य किया जा रहा है, वह बेहद सराहनीय है। सबसे बड़ी बात यह है कि बाहर तेज बरसात हो रही है, लेकिन इस मौसम में भी पूरे जुनून और समर्पण के साथ रोटरी परिवार के सदस्य त्रिवेणी घाट पर डटे हुए हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जरूरतमंदों तक अन्न पहुंचाना एक बहुत बड़ी बात है। महापौर ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. हरिओम प्रसाद सहित संगठन से जुड़े सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रोटरी क्लब के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिन्होंने कढ़ी-चावल वितरण में बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में मेहरबान सिंह बिष्ट, प्रतीक अग्रवाल प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. अशोक अग्रवाल, रो. लक्ष्मण सिंह चौहान, असिस्टेंट गवर्नर रो. संजय अग्रवाल, रो. राजीव गर्ग, रो.गौतम, नवीन अग्रवाल, बलवंत डंग, मनोज वर्मा,अनुभव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
