Rishikesh: मकान मालिक से दो लाख की रंगदारी मांगने वाला पत्रकार गिरफ्तार

 

खबर काम की
ऋषिकेश। खुद को पत्रकार बताकर एक मकान मालिक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मकान निर्माण की शिकायत करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा था।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट अनुसार, गुमानीवाला (श्यामपुर) के रूसा फार्म निवासी संदीप पंवार के घर पर मनीष शर्मा नाम का एक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को पत्रकार बताते हुए वहां चल रहे मकान निर्माण का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपी ने मकान मालिक को धमकी दी कि यदि उसने दो लाख रुपये नहीं दिए, तो वह निर्माण कार्य की शिकायत कर बड़ी कार्रवाई करवा देगा।
​ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया।

जब मकान मालिक संदीप पंवार ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी मनीष शर्मा गाली-गलौज पर उतर आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचाया।

बताया कि पीड़ित संदीप पंवार की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *