Rishikesh: स्वतंत्रता दिवस पर महापौर ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगमकर्मी सम्मानित

 

खबर काम की
देहरादून।  तीर्थनगरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर निगम कार्यालय परिसर में महापौर शंभू पासवान ने राष्ट्रध्वज फहराया।

महापौर पासवान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन कर नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर और विकसित ऋषिकेश के निर्माण में नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों के योगदान की सराहना की।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों, पर्यावरण पर्यवेक्षकों और पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, श्री गंगा सभा की टीम और नगर निगम कार्मिकों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

इस दौरान नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ल ने नगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छता अभियानों और विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में पार्षदगण, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।