खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। आशा फैसालेटेटर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर पूरे उत्तराखण्ड में 606 फैसाले टेटर एनएचएम के अन्तर्गत फिल्ड वर्कर के पद पर कार्यरत जिनकी न्यूनतम मजदूरी के समकक्ष मानदेय मिले की माँग की है।
आशा फैसिलिटेटर जो पूर्व में 2006 से 2010 तक अपने-अपने गांव में आशा के पद पर सेवा दे रहे थे, योग्यता के अनुसार 2010 में आशा फैसलिटेटर के पद पर चयनित किया गया । एक फैसलिटेटर के अन्तर्गत 20-30 आशाएं कार्यरत है, एवं 20 से 30 ग्राम पंचायतो को एक आशा फैसिलिटेटर देखती है। प्रदेश कोषाध्यक्ष अमिता चौहान ने कहा कि आशा फैसलिटेटर पूरे माह कार्य करते है सभी राष्ट्री- कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते है जबकि पूरे माह अपने क्षेत्र मे कार्य करते हैं हमें केवल 25 दिन का ही मानदेय दिया जाता है, जो पर विजिट 400 रुपये जो की एक न्यूनतम मजदूरी से भी कम है।
हमारी मांगे निम्नवत है –
(1 ) हमारे 25 दिन का न्यूनतम मानदेय न देते हुये पूरे माह
का एक सम्मान जनक मानदेय दिया जाय, तथा हमार
विभाग में नियमितिकरण किया जाय।
(२) राज्य प्रोत्साहन राशि 2000/= के स्थान पर 5000/= किया जाय।
(3) सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
(4) सामाजिक सुरक्षा दी जाय।
ज्ञापन देने वालों में ऋषिकेश में प्रदेश कोषाध्यक्ष आशा फैसिलिटेटर अमिता चौहान, सरस्वती रावत ललितेश विश्वकर्मा आशा की प्रदेश महामंत्री गंगा गुप्ता, आदि शामिल थे।
