Rishikesh: एम्स में लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 50 लाख के जेवरात बरामद, अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश आवासीय परिसर और राजकोट (गुजरातपुलिस ने एम्स ऋषिकेश आवासीय क्षेत्र और राजकोट (गुजरात) के अस्पतालों में चोरी करने वाले आंध्र प्रदेश के शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार कर 50 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं।
पकड़ा गया चोरी का आरोपी मंडलपु शिवा अंजनेयुलू, निवासी गुंटूर (आंध्र प्रदेश), बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल परिसरों में घूमता था और बंद मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र डोबाल ने बताया कि ​20 जुलाई को एम्स ऋषिकेश आवासीय परिसर स्थित एम्स कर्मचारी रविंद्र तिवारी के फ्लैट से ताला तोड़कर लाखों के आभूषण और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 31 जुलाई की रात सात मोड़, ऋषिकेश के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने ऋषिकेश और राजकोट में की गई चोरी की वारदातों से संबंधित करीब 50 लाख रुपए मूल्य के आभूषण बरामद किए।
​​पहचान छुपाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तीन फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए।
​आरोपी ने 27 जुलाई को राजकोट (गुजरात) के सिविल अस्पताल परिसर में भी चोरी की बात कबूली है, जिसकी पुष्टि गुजरात पुलिस से हुई है। ​आरोपी पूर्व में भी आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।