Dehradun: भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद 

 

 

 

खबर काम की
देहरादून। देहरादून जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी को देखते हुए 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आदेश जारी कर बताया कि मौसम विभाग और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अत्यंत तीव्र दौर की संभावना है। इसे देखते हुए कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।