Big breaking: Uttrakhand: पीपलकोटी टीएचडीसी टनल में मलबा और पानी घुसा , 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, सीएम ने राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर  संचालित करने के दिए निर्देश

 

खबर काम की
देहरादून।  चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर में निर्माणाधीन टीएचडीसी टनल में गुरुवार शाम मलबा और पानी भरने से 18 से 20 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली। शाम करीब 7:05 बजे घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और सीआईएसएफ ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया। प्रारंभिक कार्रवाई में 16 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष लोगों की निकासी के लिए अभियान जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके के लिए रवाना की गईं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाने और किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता टनल में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है।