Rishikesh: महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश।  जिलाध्यक्ष पुरवादून मोहित उनियाल की संस्तुति पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने को अपील की।

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और सक्रियता से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी।