Dehradun: मुख्यमंत्री धमी ने आंगनबाड़ी प्रतिनिधियों से की मुलाकात

 

 

खबर काम की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकत्रि एवं सेविका कर्मचारी यूनियन और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजन माताओं का मानदेय बढ़ाने घोषणा पर सीएम का आभार जताया।

मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उनके हितों का संरक्षण और कल्याण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

मौके पर यूनियन की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट, महामंत्री वृन्दा, उपाध्यक्ष राजमती नेगी आदि मौजूद थे।