खबर काम की
ऋषिकेश। नगर निगम क्षेत्रांतर्गत इंदिरानगर में जारी सीवर लाइन निर्माण कार्यों का महापौर शम्भू पासवान निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण के बाद सड़कों की लेवलिंग करने को कहा, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।
पासवान ने अधिकारियों को सीवर लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों की लेवलिंग सावधानी से की जाए, जिससे बरसात और अन्य दिनों में क्षेत्र में जलभराव से स्थानीय नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
मौके पर पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, संजय प्रेम सिंह बिष्ट, ज्योति सजवाण, निगम के अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, अवर अभियंता संदीप रतुड़ी आदि मौजूद थे।
