खबर काम की
ऋषिकेश। 41वें नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग एवं नेत्रदान को बढ़ावा देने के हेतु लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा मोहन फाउंडेशन के सहयोग से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय के कुल 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में अंशिका नौडियाल ने प्रथम, अनीशा नेगी ने द्वितीय एवं मयंक कोहली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता उपरांत सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र नीलु कथुरिया एवं रीतू भोला द्वारा प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान, प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग, कोषाध्यक्ष लायन मनमोहन भोला, लायन सुरेन्द्र कथूरिया, लायनेस ऋतु भोला एवं लायनेस नीलू कथूरिया, संचित अरोड़ा, अरुण शर्मा एवं आरती सोलंकी का सहयोग सराहनीय रहा।
