Rishikesh: नामित पार्षदों को मेयर ने दिलाई शपथ

 

 

 

 

ऋषिकेश, 21 सितम्बर। नगर निगम के नामित पार्षदों ने सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। महापौर शंभू पासवान ने उन्हें विधिवत शपथ दिलाई।

शासन द्वारा जितेन्द्र पाल पाठी, सोनू पाण्डे, पूनम डोभाल, आशु अरोड़ा, गौरव कांत कैंथोला, सुमन रावत, ऋषि राजपूत और कमल शर्मा को नगर निगम ऋषिकेश के सदस्य केरूप में नामित किया गया है।

मेयर पासवान ने कहा कि तीर्थनगरी के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर में स्वच्छता व्यवस्था, सुविधाओं के विस्तार और समस्याओं के निराकरण में जनप्रतिनिधियों को समन्वय से कार्य करना होगा।

उन्होंने नामित सदस्यों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। मौके पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।