Rishikesh: होटल में जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार, 2 लाख 80 हजार नकदी और 11 मोबाइल फोन बरामद

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कमरे में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख 80 हजार रुपए नकद, 208 ताश के पत्ते और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी और श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी की पुलिस टीम ने गुमानीवाला, श्यामपुर क्षेत्र स्थित होटल सदमार्ग परिवार में छापेमारी की। चेकिंग के दौरान होटल के प्रथम तल पर कमरा नंबर 102 से शोरगुल की आवाज सुनाई दी। जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो अंदर 10 लोग गोल घेरा बनाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर सभी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली लेकर आई। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उन्हें अब कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने मौके से 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

रविन्द्र सिंह रावत (उम्र 34 वर्ष) पुत्र स्व. मेहताब सिंह रावत, निवासी- ग्राम चोरखेड़ा, बीरोंखाल, पौड़ी गढ़वाल (हाल निवासी- नौटियाल का मकान, पशुलोक विस्थापित, ऋषिकेश)।

अभिषेक रौतेला (उम्र 26 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह रौतेला, निवासी- लक्ष्मण झूला रोड, गली नंबर 6, ऋषिकेश।

मनोज (उम्र 33 वर्ष) पुत्र राय सिंह, निवासी- गुमानीवाला, गली नंबर 15, ऋषिकेश।

संजय प्रजापति (उम्र 32 वर्ष) पुत्र स्व. ऋषिराम, निवासी- आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश।

कमल प्रजापति (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुनील कुमार, निवासी- आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, गली नंबर 18, ऋषिकेश।

अजय प्रजापति (उम्र 32 वर्ष) पुत्र गेंदा लाल, निवासी- वीर सिंह के पास, आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश।

शंकर प्रजापति (उम्र 28 वर्ष) पुत्र हप्पू प्रजापति, निवासी- आदर्श ग्राम, कुम्हारवाड़ा, ऋषिकेश।

मोहित (उम्र 31 वर्ष) पुत्र स्व. सतीश कुमार, निवासी- शिवा एनक्लेव, भरत विहार, गली नंबर 4, ऋषिकेश।

ऋषि (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्व. ज्ञानचन्द, निवासी- चन्द्रेश्वर नगर, वार्ड नंबर 1, ऋषिकेश।

सुल्तान सिंह (उम्र 53 वर्ष) पुत्र स्व. गंगा सिंह, निवासी- मंशा देवी, गुमानीवाला, ऋषिकेश।