अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के बनबसा रेलवे स्टेशन पर स्टोपेज को मिली मंजूरी 

 

खबर काम की
देहरादून  केंद्र से अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के बनबसा रेलवे स्टेशन पर स्टोपेज को मंजूरी मिल गई है। पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस रेल सेवा के बनबसा में ठहराव की मांग की थी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से मुख्यमंत्री को भेज अधिकारिक पत्र में यह जानकारी दी है। बताया गया कि रेल मंत्री ने जनसुविधा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की सिफारिश पर यह निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे कुमाऊं क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।