नाबार्ड से सतपुली झील निर्माण के लिए धनराशि मंजूर

महाराज का प्रयास सफल, शासन से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति पर शुरू होगा काम

 

खबर काम की
पौड़ी (सीनियर रिपोर्टर)।  नाबार्ड से सतपुली झील निर्माण योजना को मंजूरी मिल गई है। स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर प्रक्रिया पूर्व में ही पूरी कर दी गई थी। शासन से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

सूबे के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने यह जानकारी दी। बताया कि नाबार्ड द्वारा झील सतपुली झील निर्माण के लिए 5634.97 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि झील निर्माण मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल था।

वर्ष 2017 में सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल क्षेत्र के सतपुली में झील निर्माण का प्रस्ताव रखा था। ताकि इस झील में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज शुरू हो। इससे लैंसडाउन और देवप्रयाग क्षेत्र में आने वाले सैलानियों का फुटफॉल सतपुली व नयार घाटी की तरफ बढ़ेगा।

सतपुली लैंसडाउन से 30 किमी व देवप्रयाग से 40 किमी की दूरी पर है, ऐसे में पर्यटक आसानी से सतपुली आकर झील में नौकायन व वाटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकेंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *