स्वच्छता: उत्तराखंड आने वाले वाहनों में डस्टबिन लगाना अनिवार्य:राधा रतूड़ी

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। उत्तराखंड की प्राकृतिक स्वच्छता को लेकर अब राज्य में आने वाले वाहनों में डस्टबिन और गार्बेज बैग लगाने होंगे। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को इस नियम का सख्ती से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता व सुन्दरता को बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी निभानी जरूरी है। खासतौर पर पर्यटकों, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेन्सी और वाहन चालकों को यह उत्तरदायित्व निभाना होगा।
उन्होंने उत्तराखंड में आने वाले सभी वाहनों में डस्टबिन और गार्बेज बैग लगाने की अनिवार्यत के नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने जारी आदेश के तहत परिवहन विभाग को नियमित चेकिंग और चालान के निर्देश भी दिए।

परिवहन विभाग इस बारे पहले ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्तों को भी पत्र लिखा गया है। जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत वाहन में बैठे यात्री सड़कों पर कचरा नहीं फेंक सकते। सभी वाहनों में डस्टबिन और गार्बेज बैग लगाना अनिवार्य है।

मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन प्रदेश होने के कारण राज्य की प्राकृतिक स्वच्छता बनाए रखना और पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखंड के निवासियों के साथ ही हर वर्ष लाखों की संख्या में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं का भी सामूहिक उत्तरदायित्व है। यह कार्य सामूहिक भागीदारी का है। उन्होंने इस सम्बन्ध में टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेन्सी व वाहन चालकों से भी संवाद व समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *