खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाय चुनाव प्रचार को नई दिशा स्वर्ग आश्रम जोंक के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। आज वार्ड नंबर 2 में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती हिमानी राणा एवं सभासद पद की प्रत्याशी श्रीमती सुरुचि अवस्थी के समर्थन में व्यापक जनसंपर्क किया गया।
चारों वार्डों के प्रमुख प्रत्याशियों ने मिलकर प्रचार अभियान को मजबूत किया
वार्ड नंबर 1 से रेणुका भंडारी, वार्ड नंबर 2 से सुरुचि अवस्थी, वार्ड नंबर 3 से जितेंद्र धाकड़, और वार्ड नंबर 4 से गजेंद्र नागर ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क करते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए मतदान करने की अपील की।
प्रचार अभियान मे
घर-घर संपर्क अभियान: पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता से संवाद करते हुए उनके मुद्दे सुने और पार्टी की योजनाओं एवं प्रत्याशियों की योग्यता को साझा किया।
संतों का आशीर्वाद बाबा लाइन में संतों से मिलकर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों ने पार्टी के विकासोन्मुखी प्रयासों की सराहना की।
नेताओं की उपस्थिति मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी, अश्विनी गुप्ता, शकुंतला राजपूत, विनीता नौटियाल, अशोक अग्रवाल, पूजा आर्या, दीपा मिश्रा, शकुंतला तड़ियाल, मोहन नागर, राजू प्रजापति, मीना देवी, गंगा धाकड़, मीना श्रीवास्तव, मंजू देवी, पूनम देवी, रोशनी देवी, पूनम तड़ियाल, प्रतिभा देवी, सुषमा देवी, रीना देवी, नीलम बिष्ट आदि ने भी जनसंपर्क में अपनी भागीदारी दी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में स्वच्छ, पारदर्शी, और विकासशील प्रशासन स्थापित करना पार्टी की प्राथमिकता है। जनता से अपील की गई कि आगामी चुनावों में श्रीमती हिमानी राणा को अध्यक्ष एवं अन्य वार्ड प्रत्याशियों को विजयी बनाकर क्षेत्र के समग्र विकास में भागीदार बनें।