Dehradun:पेंशन योजनाओं की पारदर्शिता को लेकर भौतिक सत्यापन अभियान तेज: डीएम

 

 

खबर काम की
देहरादून जिला प्रशासन ने पेंशन योजनाओं की पारदर्शिता को लेकर भौतिक सत्यापन अभियान तेज कर दिया है। डीएम सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण, महिला कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग विशेष शिविर आयोजित करेगा। अभियान के पहले चरण में सहसपुर और डोईवाला विकासखंडों को शामिल किया गया है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम खुशहालपुर स्थित पंचायत भवन और 24 अप्रैल को डोईवाला ब्लॉक के राइका बुल्लावाला में सुबह 11 बजे से पेंशनरों का सत्यापन किया जाएगा। शिविरों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा और परित्यक्ता पेंशनधारकों को स्वयं उपस्थित होकर अपना आधार कार्ड और वोटर आईडी की मूल प्रति साथ लानी होगी। निर्धारित तिथि पर सत्यापन न कराने वाले पेंशनरों की पेंशन रोक दी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार किया जाए, जिससे सभी पात्र लाभार्थियों का समयबद्ध सत्यापन सुनिश्चित हो सके और उन्हें योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *