कुख्यात शंभू पासवान को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

 

खबर काम की
समस्तीपुर (सीनियर रिपोर्टर)। बिहार एसटीएफ लगातार कुख्यात और वांछित अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में एसटीएफ की टीम ने अंतरजिला कुख्यात शंभू पासवान को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके उपर बिहार के अलग-अलग थानों में कुल 21 नामजद मामले दर्ज है। गिरफ्तार शंभू पासवान के उपर समस्तीपुर जिले में भी अपराधिक कांड दर्ज है। उसके उपर कल्याणपुर थाना में 17 वर्ष पहले 33/08 कांड संख्या दर्ज किया गया था। इसमें भी वह पुलिस की नजरों में फरार चल रहा था। शंभू पासवान के गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। उसके उपर समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण समेत अन्य जिलों में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज है जिसमें वह फरार चल रहा था।
एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एसटीएफ ने शंभू पासवान को मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके उपर कई जिलों के विभिन्न थानों में अपराधिक कांड दर्ज था। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना में 17 वर्ष पहले उसके उपर एक मामला दर्ज किया गया था। अन्य कांडों में उसकी संलिप्तता के बारे में जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *