‘मुख्य सेवक भंडारा’ के सेवादारों को मुख्यमंत्री ने किया रवाना

चारों धामों के विभिन्न पड़ावों श्रद्धालुओं के लिए लगाएंगे भंडारा

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से चारों धामों में ‘मुख्य सेवक भंडारा’ के लिए सेवादारों की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भोजन की व्यवस्थाएं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य में उत्साह का माहौल है। देशभर से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगे हैं। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड देश और विश्वभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है। राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी श्रद्धालु उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर वापस जाएं।

मुख्यमंत्री ने यात्रा में सेवा का कार्य करने वाले विभिन्न लोगों, संगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि चारधाम यात्रा को सफल बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

इस अवसर पर संस्कृति, साहित्य कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट, अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति कर्नल अजय कोठियाल, दायित्वधारी पुनीत मित्तल, हिमांशु चमोली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *