पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालु के लिए खुले 

 

खबर काम की
रुद्रप्रयाग (सीनियर रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड के पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज विधिवत शुभ लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन हेतु खोल दिए गए है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मद्महेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मद्महेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहे हैं। भगवान मद्महेश्वर की यात्रा हर वर्ष मई माह में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और शीतकाल में पूजा ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में सम्पन्न होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *