मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के लिए ₹344.98 लाख की दी वित्तीय स्वीकृतियां

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के तहत पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के पाबौं विकासखंड में तुगडुण्डा भैंसवाडा मोटर मार्ग का सुदृढीकरण व डामरीकरण करने के लिए ₹344.98 लाख की वित्तीय मंजूरी दी है।

वहीं, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के विकासखंड गैरसैण में मालकोट कालीमाटी सेरा तिवाखर्क मोटर मार्ग में रागगंगा नदी के ऊपर 48 मीटर स्पान स्टील गार्डर सेतु के निर्माण के लिए ₹512.46 लाख मंजूर किए हैं।

जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के निगम नाला वाला मार्ग का पीसी द्वारा पुनर्निर्माण कार्य और सोबन राम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य के लिए ₹183.47 लाख की स्वीकृति प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट में चौडमन्या-कमतोली मोटर मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए ₹528.91लाख स्वीकृति किए। सैनिक स्कूल घोडाखाल नैनीताल के सुचारू संचालन व विद्यालय की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए वार्षिक स्वीकृत बजट को ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹8 करोड किया है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में अग्निशमन सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए ₹23.667 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *