आयुष्मान योजना का लाभ अब पीएचसी में भी मिलेगा 

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निःशुल्क उपचार की सुविधा के मद्देनजर प्रदेश के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सूचीबद्ध करेगा।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने प्राधिकरण के अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक ली। कहा कि कई राज्यों में प्राथमिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध किया गया है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उत्तराखंड में भी इसकी मांग उठती रही है।

बताया गया कि प्रदेश में कुल 614 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। वहीं 83 सीएचसी में से 59 आयुष्मान के अंतर्गत सूचीबद्ध हैं। जबकि 24 शेष हैं। उन्होंने सभी पीएचसी व शेष सीएचसी की सूचीबद्धता के निर्देश दिए। कहा कि केंद्रों को सूचीबद्धता के लिए जो भी प्रशिक्षण दिया जाना है उसे यथा समय पूर्ण करें।

जनपदों में पीएचसी की संख्या
जनपद         पीएचसी
अल्मोड़ा          65
बागेश्वर            29
चमोली            39
चंपावत           18
देहरादून          62
हरिद्वार            40
नैनीताल            51
पौड़ी गढ़वाल     93
पिथोरागढ़         53
रूद्रप्रयाग         38
टिहरी              54
उधम सिंह नगर 40
उत्तरकाशी        32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *