महिला को मृतक आश्रित कोटे के तहत निगम में नौकरी पर रखने के निर्देश:जिलाधिकारी

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  जिलाधिकारी सविन बंसल की तत्परता से एक महिला को मृतक आश्रित कोटे के तहत नगर निगम देहरादून में नौकरी पर रखने के निर्देश दिए हैं।

बीती 07 जुलाई को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान डीएम सविन बसंल के सामने रेनू ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उनके पति सुरेन्द्र सिंह नगर निगम में पर्यावरण मित्र पद पर स्थायी रूप से कार्यरत थे। इसी वर्ष 17 अप्रैल को उनकी मृत्यु हो गई। बताया कि उनकी दो बेटियां है और आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है।

रेनू ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए नगर निगम में नौकरी के लिए संबंधित दस्तावेज सौंपे। जिस पर कार्यवाही नहीं हुई। डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर निगम अधिकारियों व तहसीलदार को तलब किया। पूछा की जब मृतक आश्रित कोटे का प्राविधान है, तो नगर निगम को किस बात का एतराज है।

डीएम ने स्पष्ट किया कि मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पर रेनू का अधिकार है। उन्होंने एमएनए को नियुक्ति देने के निर्देश दिए। जिसके बाद अब रेनू को पति के स्थान पर नौकरी लगने की पूरी उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *