प्रकृति की देखभाल, संरक्षण, जल संचयन, संरक्षण पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना आवश्यक: महादेव कुड़ियाल

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)।  समाजसेवी अजय रमोला की पहल पर निरंकारी मिशन के साथ मिलकर जानकी सेतु पार्क में पौधारोपण किया गया जिसमें नीम, आंवला, अशोक के पौधे लगाए गए।
समाजसेवी अजय रमोला ने कहा कि हरेला पर्व का उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण, सम्मान और आभार व्यक्त करना है।यह पर्व हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसकी रक्षा करने के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है।

निरंकारी मिशन के ज्ञान प्रचारक महादेव कुड़ियाल ने कहा कि हरेला पर्व का मुख्य उद्देश्य हैं प्रकृति की देखभाल, संरक्षण, जल संचयन, संरक्षण पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए अति आवश्यक है। अपने जीवन मानव को वृक्ष का अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में कृष्णानंद खंडूरी, आसाराम गैरोला, पृथ्वी रमोला, शोभन सिंह रावत, कृपाल सिंह जेठूरी, विनय, कृष्णा कुडीयाल, रीना खंडूरी, अनीता रमोला, गीता गैरोला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *