खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज रोटरी क्लब ऋषिकेश द्वारा अध्यक्षा शुभांगी कौशल रेना ,सचिव माधवी गुप्ता ,कनिका जैन ने सक्रिय अर्ली बर्ड क्लब – अंकुर पब्लिक स्कूल में तिरंगा धन्यवाद कार्ड बनाने की प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया।विजेताओं को मौके पर ही प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए, सुंदर ढंग से तैयार किए गए धन्यवाद कार्ड छात्रों से एकत्र किए गए ।
जिसके बाद समर्पण और सेवा भाव से काम कर रहे पुलिसकर्मियों को भेंट किया गया।
