बीते रोज चंद्रमाभागा नदी की तेज धारा में बहे पति-पत्नी लापता… देखें लाइव वीडियो….

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के कारण गंगा और सहायक नदियां ऊफान पर है। शुक्रवार की शाम बीते रोज पति-पत्नी इस नदी को पार कर रहे थे। इस दौरान वह तेज धार की चपेट में आ गए। यह नदी गंगा में मिलती है। पानी के साथ बहते हुए यह दंपत्ति गंगा में लापता हो गए। पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया मगर जिसका कुछ पता नहीं चल पाया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि शुक्रवार की शाम के समय पति-पत्नी पिंटू 26 वर्ष व लक्ष्मी 25 वर्ष हाल निवासी-गली नंबर 22 चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश, मायाकुंड के समीप चंद्रभागा नदी को पार करते हुए गंगा जी के तेज बहाव में बह गए। जिनकी तलाश जल पुलिस, एसडीआरएफ टीम एवं स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है, सर्च अभियान जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *