कांग्रेसियों ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए फूंका भाजपा सरकारों को पुतला

 

 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेसियों ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उनका कहना था कि केंद्र और राज्य सरकार जन विरोधी और विपक्ष विरोधी है।

जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल और नगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर मतदाता सूचियों में मरे हुए लोगों के नाम काटे जाने की बजाए विपक्ष के समर्थकों के नाम काटे जा रहे हैं। एक-एक कमरे में 80 और उससे अधिक लोगों के निवास दिखाए गए हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी निरंकुश होने का आरोप लगाया। कहा कि उत्तराखंड में जहां वोट चोरी किए जा रहे हैं वहीं जिला पंचायत सदस्य और उनके समर्थकों को हथियार के बल पर अगवा किया जा रहा है। नैनीताल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश के साथ भी हाथापाई जैसी घटना सामने आई।

उन्होंने कहा कि सरकार की निरंकुशता का ताजा उदाहरण गैरसैंण के मानसून सत्र में भी दिखा। जहां आपदा, जिपंस को अगवा करने, विपक्षी नेताओं के साथ हाथापाई पर चर्चा की मांग को सरकार और स्पीकर ने अनसुना कर दिया।

नगर निगम पार्षद देवेंद्र प्रजापति व अभिनव मलिक ने कांग्रेसजनों से अपील की कि वह बूथ लेवल पर बीएलओ के साथ बैठें और वोटर लिस्ट में कटे नामों को जुड़वाने का काम करें। ताकि धांधली की गुंजाइश कम हो।

प्रदर्शन में मदन मोहन शर्मा, भगवान सिंह पंवार, सरोजिनी थपलियाल, मेघना, ऋषि सिंघल, ललित मोहन मिश्रा, मदन शर्मा, रूकम पोखरियाल, हिमांशु जाटव, सूरत सिंह कोहली, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, भूपेंद्र राणा, प्रवीण गर्ग, अभिषेक शर्मा, मनीष जाटव, विक्रमजीत सिंह, सुमित चौधरी, ऋषभ राणा, अशोक शर्मा, राधा रमोला, कमलेश शर्मा, मधु जोशी, अफसाना अंसारी, रेखा कांडपाल सती, विक्रम भंडारी, पुरंजय राजभर, राजेश शर्मा, अक्षत रमोला, मनोज रावत, विजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *