आपदा प्रभावितों को ₹05-05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही: धामी

 

 

 

खबर काम की
देहरादून (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आला अधिकारियों समेत जिलों और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्हांने विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर कदम पर आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। आपदा प्रभावितों को तत्काल ₹05-05 लाख की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राशन व दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं।

सीएम धामी ने कहा कि नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जाए। प्रदेश में बंद पड़ी सड़कों को जल्द से जल्द खोला जाए। सीएम ने स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी पर आए मलबे को हटाने के लिए मशीनों का उपयोग करने और मलबे का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सभी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य में तेजी लाई जाए। 15 सितंबर के बाद चारधाम यात्रा में अपेक्षित तेजी को देखते हुए समस्त व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए निरंतर अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *