देहरादून:  04 विकासखंडों के 41 जनजाति बहुल गांवों में चलेगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के अंतर्गत सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अभिमुखी कार्यक्रम (वीएलओ) की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सीडीओ ने अभियान के तहत जनपद के प्रतीक चिह्न का वर्चुअल अनावरण किया।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने अधिकारियों को यह मिशन को पूरा करने की शपथ दिलाई। निर्देशित किया कि चयनित जनजाति बाहुल्य गांवों को शतप्रतिशत योजनाओं से आच्छादित किया जाए।

ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की जानकारी दी। बताया कि जनपद देहरादून में योजना के लिए 04 विकासखंडों के 41 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों के जनजाति श्रेणी के लोगों को सरकार की लोक कल्याणकारी योजना का लाभ दिया जाएगां

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जनजाति बाहुल्य ग्रामों में विकासखंड चकराता के 24, कालसी के 12, विकासनगर के 04 और सहसपुर का 01 गांव शामिल है। बैठक में राज्य, जनपद और विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *