फ्री हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा
खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। शहर के रेलवे रोड छात्रों के लिए स्मार्ट लाइब्रेरी की शुरुआत हुई है। रेलवे रोड निकट एसबीआई में ब्रांच एसएम कॉम्पेक्स द्वितीय तल पर यह लाइब्रेरी बनाई गई है।
राय एंड एसोसिएट के मालिक शिव चंद्र राय ने लाइब्रेरी की स्थापना की है। यहां एक साथ 35 छात्र-छात्राएं पढ़ सकते हैं। लाइब्रेरी में वातानुकूलित हॉल है। सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आरामदायक कुर्सियां और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है। सेपरेट लॉकर और हाई स्पीड वाईफाई की व्यवस्था भी है।

लाइब्रेरी संचालक विजय प्रकाश उनियाल ने बताया कि यह सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहती है। यह आबादी क्षेत्र में होते हुए भी शांत वातावरण में स्थित है। हाईस्कूल से लेकर परास्नातक तक के छात्र यहां पढ़ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी इसका लाभ ले सकते हैं।
लाइब्रेरी में नि:शुल्क हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। रात में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने पर इसे 24 घंटे चालू रखने की योजना है।
