स्व शिव मोहन मिश्र की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित, 87 यूनिट रक्त एकत्रित 

नियमित रक्तदान शिविर लगाने पर ललित मोहन मिश्र सम्मानित 

 

खबर काम की
ऋषिकेश (रिपोर्टर)। एस एम शक्ति फाउंडेशन ऋषिकेश द्वारा लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाइन के सहयोग से आज रेलवे रोड स्तिथ एक होटल में स्व शिव मोहन मिश्र जी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 87 लोगो द्वारा रक्तदान किया गया, जबकि रजिस्ट्रेशन कुल 107 लोगों ने कराया।

संस्था की संस्थापक सीमा मिश्र ने कहाँ कि स्वर्गीय शिवमोहन मिश्र समाज में सदा सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्ही को समर्पित करते हुए आज यह कैंप लगाया गया है, बताया कि संस्था महिलाओ को समर्पित विभिन्न कार्य करती रहती है ।

संस्था के ही ललित मोहन मिश्र ने बताया कि उनके बड़े भाई स्व शिवमोहन मिश्र एक जागरूक रक्तदाता थे।
समझ को रक्तदान के लिए सदा प्रेरित करते रहते थे बताया कि अपने गमन से 20 दिन पूर्व भी उन्होंने रक्तदान किया था ।


इस अवसर पर सीमा कोठारी, मिनाक्षी भट्ट, संध्या पाण्डेय, गरिमा मिश्र, सीमा सहगल, अपर्णा सिँह, शगुन भटनागर, डॉली,पारुल, हर्षिता,महेश किंगर, कपिल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, राजपाल खरोला,आईसीसी जयंद्र रमोला, राकेश सिँह, पवन शर्मा, सुधीर राय, पंकज चावला, अरविन्द जैन, मधु जोशी, मधु मिश्रा, पुष्पा मिश्रा, हेमंत गौड़, रामकुमार संगर, शिवम् शर्मा,नरेश अग्रवाल,देवेंद्र प्रजापति, प्रिन्स मनचंदा, अजय गर्ग,अभिषेक शर्मा, आशु डंग, नवीन गाँधी,विवेक तिवारी, एम्स डॉ रोहन, वरुण विग्नेश, अमन दिवाकर, मनोज सेठी, अब्दुल रहमान, आदि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश द्वारा नियमित रूप से एम्स में रक्तदान शिविर लगाने पर ललित मोहन मिश्र को ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ आशीष जैन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *