मानसून अवधि पूर्ण, सभी विभाग निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करे: सीएम 

 

 

खबर काम की
देहरादून (सीनियर रिपोर्टर)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शासकीय आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, ऐसे में सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे करने होंगे।

सीएम धामी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मानसून के दौरान खराब हुई सड़कों को जल्द से जल्द गड्डा मुक्त बनाया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जिन क्षेत्रों से बार-बार सड़क संबंधी शिकायतें आ रही हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

सीएम ने गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश देते हुए कहा कि 31 अक्टूबर तक पैच वर्क का कार्य हर हाल में पूरा होना चाहिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पांडेय, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमान, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते व अपर सचिव बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *