सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर ने आपदा पीड़ितों के लिए दिए ₹10 लाख, धामी को सौंपा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए चेक

 

 

खबर काम की
देहरादून। सेवा और समर्पण की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दी है।

ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें चेक सौंपा। उन्होंने यह आर्थिक योगदान राज्य में पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान संचालित राहत व बचाव कार्यों और आपदा से प्रभावित गरीब व वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका को सहारा देने के उद्देश्य से दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी के रूप में ब्रिगेडियर जोशी का यह योगदान राज्य और समाज के समग्र विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कहा कि ऐसे प्रेरक प्रयास समाज के अन्य वर्गों को भी सेवा और सहयोग के लिए आगे आने का संदेश देते हैं।

वसंत विहार देहरादून निवासी ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी मूलरूप से जहरिखाल (पौड़ी गढ़वाल) के रहने वाले हैं। मौके पर उनकी पुत्री शानू जोशी भी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *