खबर काम की
ऋषिकेश। होली पर्व के अवसर पर एसडीआरएफ टीम ढालवाला की ड्यूटी नीम बीच क्षेत्र में लगाई गई थी। पर्व के दृष्टिगत टीम द्वारा ओबीएम मोटर बोट के माध्यम से नीम बीच से लक्ष्मण झूला तक निरंतर गश्त की जा रही थी तथा गंगा घाटों के समीप स्नान कर रहे।
श्रद्धालुओं/पर्यटकों को जलस्तर एवं धारा की तीव्रता को देखते हुए लगातार सतर्क रहने हेतु चेतावनी दी जा रही थी। होली पर्व में आए पर्यटकों की तादाद नदी किनारों पर उमड़ रही थी, सुरक्षा की दृष्टिगत सभी को नदी किनारों पर लाउड हेलर के माध्यम से सभी नदी में न आने की चेतावनी दी गई।
मोटर बोट गश्त के दौरान टीम को गंगा नदी के बीच धारा में एक व्यक्ति बहता हुआ दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए टीम द्वारा त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई तथा सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के उपरांत व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने पर टीम द्वारा तत्काल सीपीआर प्रदान किया गया। जो कि बेहोशी हालात में है तत्पश्चात जिला पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्नान करते समय पैर फिसलने के कारण गंगा की तेज धारा में बह गया था।
व्यक्ति का नाम अक्षय कुमार पुत्र श्री धर्मपाल, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम वल्वागढ़, थाना वल्वागढ़, जनपद फरीदाबाद, हरियाणा है।
होली पर्व के दौरान टीम द्वारा आमजन से अपील की गई है कि नदी में स्नान करते समय सावधानी बरतें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
