हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

79 स्वर्ण पदक के साथ विजेताओं समेत 177 दीक्षार्थियों ने ली पीएच.डी. की उपाधि

 

खबर काम की
श्रीनगर ( गढ़वाल )। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ योगेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वल के साथ दीक्षांत समारोह का उद्घाटन किया। बारहवें दीक्षांत समारोह के अवसर पर 105 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें से 50 विद्यार्थी सत्र 2022-24 के तथा 55 छात्र-छात्राएं 2023-25 के हैं। इसके अतिरिक्त 177 पंजीकृत शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधियों दी गई जबकि दोनों सत्र में कुल 319 शोधार्थियों ने पीएचडी. की उपाधियां प्राप्त की। वहीं इन दो सत्रों में कुल 6806 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय वर्तमान कुलपति प्रो श्रीप्रकाश जी के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है जिसका प्रमाण विश्वविद्यालय की नैक ग्रेडिंग है, उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को और अधिक ऊर्जा के साथ काम करना होगा जिससे राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय को पहचान मिल सके और इसमें उतराखंड सरकार विश्वविद्यालय के लिए हर आवश्यक योजना में सहभागिता निभाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में सांस्कृतिक वेशभूषा को अपनाना विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों के लिए उल्लेखनीय पहल है जिससे संस्कृति और परम्परा के प्रति छात्र-छात्राओं की रूचि बढ़ेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सुविधाओं की पूर्ति के लिए सरकार तत्पर है और अप्रैल माह में देश के उच्च शिक्षामंत्री के साथ वे एनआईटी और गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम सुनिश्चित करेगें। कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं है बल्कि यह नये जीवन की शुरूआत है, उन्होंने कहा कि डिग्री कोई कागज का टुकड़ा नहीं होता है बल्कि यह विद्यार्थी की ताकत होती है। अंत में उन्होने सभी दीक्षार्थियों से आग्रह किया कि इस अवसर को अपने जीवन का प्रारम्भिक अवसर मानते हुए अगला कदम ऐसा बढ़ाए कि आपके माता-पिता, परिजनों, गुरू और इस विश्वविद्यालय को आप पर गर्व हों और यही नहीं इस देश को आप पर गर्व हो, इसलिए राष्ट्र को प्रथम रखते हुए जीवन-कर्म करें। इस अवसर पर डॉ विश्वेश वाग्मी ने समारोह के मुख्यअतिथि देश के शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का संदेश पढ़ा जिसमें शिक्षा मंत्री ने दीक्षार्थियों को भारत की विकास यात्रा में सहभागिता करने के लिए आवाह्न किया और आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग केवल अपने निजी हितों तक सीमित न रखें बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी करें। कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण में कुलाधिपति डॉ योगेन्द्र नारायण ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक है कि वे अतीत की प्रज्ञा का अन्वेषण करें, वर्तमान के आधुनिक एवं पारंपरिक ज्ञान के आधार पर नावाचार एवं विकास के लिए प्रयासरत रहें और स्वयं को भविष्य के नए आयामों के लिए तैयार करें। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने ग्रामीण एवं अभियन्त्रिकी विभाग की शोध पत्रिका माउन्टेन रिसर्च के विशेषांक का विमोचन किया और अंत में कुलसचिव अनीश उज जमान ने धन्यवाद भाषण प्रेषित करते हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया और समारोह के सफल आयोजन के लिए सम्न्वयक प्रो हरभजन सिंह चौहान और समस्त समीतियों को बधाई दी।
इस अवसर श्रीनगर की महापौर श्रीमती आरती भण्डारी, एसएसबी के डीआईजी सुभाष चन्द्र नेगी, प्रो रामशंकर दुबे, पूर्व कुलपति गुजरात विश्वविद्यालय, प्रो मंजुला राणा, प्रो मोहन पंवार, प्रो एनएस पंवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओपी गुसाई, मुख्य नियंता प्रो दीपक कुमार, प्रो अजीत नेगी, प्रो वाईपी रेवानी, प्रो डीएस नेगी, प्रो एमएम सेमवाल, चौरास परिसर निदेशक प्रो राजेन्द्र सिंह नेगी, छात्रावास अधीक्षक डॉ एसएस बिष्ट, जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा समेत कार्यकारी परिषद एवं अकादमिक परिषद के सदस्य, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष शिक्षक, छात्रसंघ पदाधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *