खबर काम की
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में बुधवार की सुबह एक मनोरोगी एम्स की छठी मंजिल की छत पर चढ़ गया। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों समेत सुरक्षा कर्मियों की सांसे अटक गई। यह व्यक्ति छत से कूदने का प्रयास कर रहा था, इस बीच नीचे से ही सुरक्षा कर्मियों ने इस व्यक्ति से बातचीत की और उसे यह सब न करने के लिए मनाने का प्रयास किया। इस व्यक्ति को बातों में उलझाए रखा और उधर एक अन्य मरीज का तीमारदार बिना आहट किये छत पर पहुंच गया और उसने इस व्यक्ति को पीछे खींचकर किसी तरह से रोक लिया। इस बीच दो सुरक्षाकर्मी भी वहां पहुंच गए थे।
बुधवार सुबह 11:00 बजे वहां मौजूद मरीज और उनके तीमारदार सहित चिकित्साकर्मी भी गवाह बने। सुरक्षा अधिकारी इस व्यक्ति से पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति मनोरोगी बताया गया है। जिसको उसका एक रिश्तेदार यहां इलाज के लिए लाया था। यह रिश्तेदार जब ओपीडी का पर्चा बनाने गया तो शौच जाने के बहाने यह मैरिज छत पर चढ़ गया।
